Men Skin Care: महिलाओं की तरह पुरुषों के शरीर पर भी होते हैं स्ट्रेच मार्क, ऐसे पाएं इन निशानों से छुटकारा

By अनन्या मिश्रा | Jun 30, 2023

स्ट्रेच मार्क को लेकर अक्सर लोग यह सोचते हैं कि यह सिर्फ महिलाओं को ही होता है। क्योंकि डिलीवरी के समय पेट पर खिंचाव पड़ता है। जिसके कारण महिलाओं की जांघ और पेट पर सफेद या लाल रंग की लकीरें उभर आती हैं। हालांकि इन मार्क को दवा और क्रीम के जरिए सही किया जा सकता है। लेकिन आपको बता दें कि स्ट्रेच मार्क एक सामान्य स्थिति है, जो सिर्फ महिलाओं में ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी देखने को मिलती है। 

एक स्टडी के अनुसार जब डर्मिस बहुत तेजी से खिंचती है, तो कोलेजन और इलास्टिन फाइबर टूटने लगते हैं। इससे त्वचा पर खिंचाव यानी की स्ट्रेच मार्क पड़ जाते हैं। स्ट्रेच मार्क के कारण पुरुषों को कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है, लेकिन इससे पहले यह समझना काफी जरूरी है कि यह जीवन का इस हिस्सा है। इसलिए इन स्ट्रेच मार्क के होने पर कभी भी कम आत्मसम्मान की भावना नहीं लानी चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पुरुषों में स्‍ट्रेच मार्क के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Homemade Shaving Cream: शिया बटर की मदद से घर पर ही बनाएं शेविंग क्रीम

पुरूषों में स्‍ट्रेच मार्क की वजह

वजन का घटना या बढ़ना

तेजी से मांसपेशियों के निर्माण यानी की बॉडी-बिल्डिंग के कारण भी स्किन खिंच जाती है।

कुछ पुरुषों में जीन की वजह से भी खिंचाव के निशान बन जाते हैं।

जो पुरुष लंबे समय तक कॉर्टिकोस्टेरॉइड का उपयोग करने से त्वचा कमजोर होने के साथ खिंचने लगती हैं। 

स्‍ट्रेच मार्क क्रीम

एक स्टडी के अनुसार, रेटिनॉइड़स और अल्‍फा हाइड्रॉक्‍सी एसिड वाली क्रीम को स्ट्रेच मार्क पर लगाने से इससे छुटकारा मिल जाता है। 

लेजर थेरेपी

स्ट्रेच मार्क का इलाज लेजर थेरेपी के जरिए भी किया जाता है। इस प्रक्रिया से कोलेजन उत्पादन को प्रोत्साहन मिलता है। जिसके कारण स्ट्रेच मार्क के निशान कम होते हैं।

माइक्रोडर्माब्रेशन

माइक्रोडर्माब्रेशन एक आर्टिफिशियल ट्रीटमेंट है। जिसमें स्किन की ऊपरी परत को हटाया जाता है। इससे त्वचा पर खिंचाव के निशान कम होने के साथ ही आपको त्वचा एकदम चिकनी हो जाती है।

सर्जिकल प्रक्रिया

स्ट्रेच मार्क्स को त्वचा से हटाने के लिए टमी टक या थाइज लिफ्ट जैसी सर्जिकल प्रक्रिया की जरूरत पड़ती है।

प्रमुख खबरें

Jammu में आग प्रभावित व्यापारियों को तत्काल मुआवजा दे प्रशासन, BJP ने उठाई मांग

2 दिन हैं तुम्हारे पास, याद रख लो...चुनाव में पिटे ट्रंप को ईरान की आखिरी वॉर्निंग

Pakistan-China का हजारों करोड़ का हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट स्वाहा, जानें वजह

पूर्व BJD सांसद Nekkanti Bhaskar Rao ने Rayagada अदालत में किया आत्मसमर्पण, 14 दिन की न्यायिक हिरासत