मूर्खता और विरोध की भी एक सीमा होती है, राहुल गांधी को सरेंडर वाले बयान पर भड़के किरेन रिजिजू

By अंकित सिंह | Jun 05, 2025

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद घोषित संघर्ष विराम के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सरेंडर करने वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने मंगलवार को तब विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने आरोप लगाया कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरेंडर कर दिया। उनकी टिप्पणी पर भारी प्रतिक्रिया हुई और भाजपा ने उन पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में जब राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान पर पूछा गया सवाल? शशि थरूर पहले मुस्कुराए, फिर दिया तगड़ा जवाब

विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए किरण रिजिजू ने कहा, "मूर्खता और विरोध की भी एक सीमा होती है! कांग्रेस पार्टी में कोई नहीं है जो उन्हें बताए कि विपक्षी पार्टी में होने का मतलब देश का विरोध करना नहीं है?" उन्होंने पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद की प्रशंसा करते हुए एक पोस्ट को भी रीट्वीट किया, जिन्होंने राहुल गांधी की नीतियों की आलोचना की थी और कहा था कि वह केवल 20 मिनट काम करने के बाद प्रधानमंत्री बनना चाहते थे।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज