सीमित संख्या में पर्यटक घूम सकेंगे शिमला, मंदिरों के खुलने का समय भी बदला

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 19, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री से लेकर राज्य सरकार की ओर से दी जा रही लगातार चेतावनियों के बावजूद बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों का आना कम नहीं हो पा रहा है शिमला धर्मशाला व मनाली की तरह धार्मिक शहरों में भी बढती भीड कोरोना नियमों को तोडती नजर आ रही है जिससे चिंता का महौल है चूंकि अभी भी खतरा टला नहीं है व तीसरी लहर के आने की लगातार चेतावनी दी जा रही है। हालात इस कदर पेचीदा होते जा रहे हैं कि शिमला के रिज इलाके में प्रशासन को पर्यटकों पर आने जाने की बंदिश लगानी पडी है तो दूसरी ओर प्रदेश के मंदिरों को चार बजे खोलने का फैसला लिया गया है पहले मंदिर छह बजे खुलते थे । लेकिन भीड को नियंत्रित करने के लिये ऐसा करना पडा है।

इसे भी पढ़ें: विंबलडन चैंपियन और विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ऐश बार्टी ओलंपिक के लिए पहुंची जापान

 

प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थल चायल, कसौली और डलहौजी के होटल फिर पैक हो गए हैं। राजधानी शिमला के होटलों में आक्यूपेंसी 70 फीसदी से अधिक पहुंच गई है। यही हाल धर्मशाला व दूसरे नगरों का है इसी तरह प्रदेश के धार्मिक स्थलों में भी बडी तादाद में लोग दर्शनों को आ रहे हैं जिससे कोरोना नियमों के टूटने का खतरा पैदा होने लगा है। 

 

शिमला के रिज इलाके में बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। जिससे प्रशासन को यहां आने वालों पर कुछ प्रतिबंध लगाने पडे हैं लोगों की बढ़ती भीड़ के बीच शिमला के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि शिमला के रिज और माल रोड में केवल सीमित संख्या में पर्यटकों और लोगों को प्रवेश करने की अनुमति होगी। केवल सीनियर सिटीजन्स को ही बेंच पर बैठने की इजाजत होगी। अगर यहां बड़ी संख्या में लोग हुए तो उनसे भीड़ से बाहर निकलने का अनुरोध किया जाएगा। लेकिन किसी भी बात का यहां आने वालों पर कोई असर होता नहीं दिखाई दे रहा।

 

इसे भी पढ़ें: आठ साल तक सलमान खान के लिए रिलेशनशिप में थी सोमी अली, बताई अलग होने की वजह

इसी तरह सामाजिक दूरी की अनुपालना को मंदिरों में दर्शन के लिए समय में बदलाव किया गया है कांगड़ा जिला के शक्तिपीठों एवं अन्य मंदिरों में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के दृष्टिगत श्रद्वालुओं के लिए मंदिरों में दर्शनों के लिए समयावधि को बढ़ा दिया गया है। अब मंदिर दर्शनों के लिए सुबह चार बजे खुलेंगे तथा रात को दस बजे बंद होंगे।

इस बाबत उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत आदेश भी जारी कर दिए हैं। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि मंदिरों में दर्शन के लिए सामाजिक दूरी अत्यंत जरूरी है तथा इसी के चलते समयावधि को बढ़ाया गया है ताकि मंदिरों में श्रद्वालुओं को भीड़ एकत्रित नहीं हो। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि मंदिरों में कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही निर्देश दिए गए हैं तथा इस के लिए सेनिटाइजर से लेकर मास्क भी उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि श्रद्वालुओं को किसी भी तरह से दिक्कत नहीं हो। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन को कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कहा था कि पहाड़ी इलाकों में, मार्केट में बिना मास्क पहने, बिना प्रोटोकॉल पर अमल किए बिना भारी भीड़ का उमड़ना चिंता का विषय है। यह ठीक नहीं है। कोरोना लहर को आने से कैसे रोका जाए इस पर ध्यान देना जरूरी है। वायरस अपने आप नहीं आता। कोई जाकर ले आए तो आता है। कोरोना प्रोटोकॉल के पालन पर हमें कंप्रोमाइज नहीं करना है। एक्सपर्ट भी बार-बार चेतावनी दे रहे हैं कि असावधानी, लापरवाही और भीड़भाड़ ऐसे कारणों से कोरोना संक्रमण में भारी उछाल आ सकता है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Royals को दोहरा झटका, Delhi Capitals से हार के बाद कप्तान Riyan Parag हुए चोटिल

शिवाजी के साक्षात अवतार दिख रहे हैं Riteish Deshmukh, RGV ने की राजा शिवाजी की तारीफ, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मचाया धमाल

Donald Trump का Europe को बड़ा झटका, Import होने वाली गाड़ियों पर लगेगा 25% Tariff

West Bengal Election: काउंटिंग से 48 घंटे पहले फाल्टा में बवाल, सड़कों पर उतरे लोग, TMC पर धमकाने का आरोप