बिहार विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की बोतलें, गुस्से से लाल हुए CM नीतीश, तेजस्वी का निशाना

By अंकित सिंह | Nov 30, 2021

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। आज शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन था। इस दौरान विधानसभा परिसर में शराब की खाली बोतले मिलने से हड़कंप मच गया। विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें कैसे पहुंची, इसको लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। खबर मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने इसके जांच के आदेश भी दे दिए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि मैं मुख्य सचिव और डीजीपी को जांच कराने के लिए कहूंगा। यहां बोतलें आ जाएं तो यह कोई सामान्य बात नहीं है। ऐसा करने वाले को बख्शा नहीं जाना चाहिए। सख्त कार्रवाई की जाए। नीतीश ने कहा कि मैंने उनसे (उप मुख्यमंत्री) पूछा, उन्होंने कहा कि इस परिसर में कहीं शराब की बोतलें मिलीं। यह बेहद खराब है। यह कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है? मैं स्पीकर के सामने यह कहता हूं, अगर वह अनुमति देते हैं तो मैं सभी से आज ही इसकी जांच करने के लिए कहूंगा। वहीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मैं सदन के नेता (सीएम नीतीश कुमार) से कहना चाहूंगा कि कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।  

प्रमुख खबरें

Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

BRICS Summit में अनाज व्यापार मंच और चार किसान केंद्रित पहलों को मिली मंजूरी