शराब माफिया जनता की जान लील रहा और सरकार चुप है-कांग्रेस

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 20, 2022

शिमला  सुंदरनगर में जिस तरह ज़हरीली शराब के सेवन से आठ लोगों की मौत हुई है उससे यह साफ नज़र आ रहा है कि प्रदेश में अवैध एवम ज़हरीली शराब बेचने का काम बेरोकटोक चल रहा है।यह सब बिना सरकारी संरक्षण के सम्भव नहीं है।

यह आरोप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज भाजपा सरकार पर लगाए।उन्होंने कहा कि माफिया के साथ सरकार की सांठगांठ है।सुंदरनगर की घटना के बाद सरकार को उन विभागों पर भी कड़ी कार्यवाही और मामले दर्ज करने चाहिए थे। इस तरह से अवैध और ज़हरीली शराब को बेचने से रोकथाम करने का ज़िम्मा जिन विभागों का है उन पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।इसमें शराब माफिया के साथ साथ वह विभाग भी दोषी हैं जिनके संरक्षण में यह अवैध धंधा फलफूल रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: मंडी में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की तादाद सात हुई ,पुलिस भी सक्रिय हुई

 

दीपक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह ज़िला में इस तरह का अवैध धंधा चला हो तो अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि सरकार की क्या भूमिका है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि शराब,खनन,वन,नशा माफिया की गिरफ्त में सरकार फंस चुकी है।हाल ही में हुए उपचुनावों में जिस तरह से सरकार ने माफियाओं के आगे घुटने टेके और धनबल इकट्ठा करके चुनाव जीतने की कोशिश की यह उसका ही परिणाम है कि माफिया के हौंसए बुलंद हुए हैं।

 

इसे भी पढ़ें: राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित के निदेशक मंडल की 138वीं बैठक आयोजित

 

दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव तो नहीं जीत पाई लेकिन माफिया को दी गई खुली छूट का खमियाज़ा आमजनता को भुगतना पड़ रहा है।दीपक शर्मा ने कहा कि मौत की सौदागर बन गई है भाजपा सरकार।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि शराब माफिया जनता की जानें लील रहा है।खनन माफिया पर्यावरण को लील रहा है।नशा माफिया देश के भविष्य को लील रहा है।वन माफिया जंगलों को लील रहा है।लेकिन सरकार का कोई नियंत्रण नज़र नहीं आ रहा है।जिस तरह का ढुलमुल रवैया भाजपा सरकार ने अपना रखा है उससे साफ जाहिर होता है कि सरकार माफिया को संरक्षण दे रही है।

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य

Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन