महाराष्ट्र विस चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवारों की सूची नवरात्र में जारी होगी: दानवे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2024

महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने शनिवार को कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवारों की पहली सूची नवरात्र के दौरान जारी की जा सकती है।

महाराष्ट्र की 288-सदस्यीय विधानसभा के चुनाव नवंबर में होने की संभावना है। दानवे ने कहा, ‘‘हमें वास्तव में किसी को आधिकारिक तौर पर यह बताने की जरूरत नहीं है कि वे चुनाव लड़ेंगे। यह समझ का सवाल है। हमारे कई नेताओं ने पहले ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।’’

वर्ष 2019 के चुनाव के बाद मूल शिवसेना विभाजित हो गई है और पार्टी का नाम और उसका चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के पास चला गया।

शिवसेना सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी भी शामिल है। दानवे शिवसेना (यूबीटी) के नेता हैं जिसका नेतृत्व उद्धव ठाकरे करते हैं।

प्रमुख खबरें

Heart of the Beast Movie Review | अलास्का के खूंखार जंगल में ब्रैड पिट और उनके वफादार कुत्ते का साहसिक थ्रिलर

दिल्ली, हरियाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल में क्या फिर से होंगे चुनाव? EC वाले खुलासे के बीच केजरीवाल ने कर दी गजब की मांग

देशद्रोह का काम किया, इंसाफ होगा, EC पर खुलासे को लेकर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर जानें क्या कहा?

Video | लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे गोविंदा, भीड़ में फंसा देखकर को-स्टार कोमल रानी ने खींचा हाथ, वीडियो हुआ वायरल