लीथियम आयन बैटरी बनाने के लिए 3 वैज्ञानिकों को मिला रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2019

स्टाकहोम। अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन गुडइनफ, ब्रिटेन के वैज्ञानिक स्टेनली व्हिटिंघम तथा जापान की अकीरा योशिनो को लीथियम आयन बैटरी बनाने के लिए बुधवार को रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया गया। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस ने विजेताओं की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: J&K में BDC चुनाव का बहिष्कार करेगी कांग्रेस, बोली- प्रशासन के उदासीन रवैये का करेगी विरोध

निर्णायक मंडल ने कहा कि इन हल्की, पुन: रिचार्ज हो सकने वाली और शक्तिशाली बैटरियों का इस्तेमाल अब मोबाइल फोन से लेकर लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों आदि सभी में होता है। इनमें सौर और पवन ऊर्जा की अच्छी खासी मात्रा संग्रहीत की जा सकती है जिससे पेट्रोल-डीजल जैसे जीवश्म ईंधन से मुक्त समाज की ओर बढ़ना संभव होगा।

प्रमुख खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन का पारा हाई, 1000 ड्रोन से रूस पर हमला!

Nutrifresh दक्षिण भारत में 150 एकड़ फार्म के लिए 225 करोड़ रुपये करेगी निवेश

8 दिन की CBI रिमांड खत्म, Mahadev App मामले में सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में रहेगा

Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप