LIVE: लखनऊ पहुंचे प्रियंका और राहुल गांधी, रोडशो शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2019

लखनऊ। राजनीतिक सफर की शुरूआत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को प्रांतीय आज राजधानी पहुंचीं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ पहुंचे।

हवाई अडडे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भरपूर गर्मजोशी से तीनों नेताओं का स्वागत किया। राहुल, प्रियंका और सिंधिया ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। हवाई अडडे से तीनों नेताओं का रोडशो शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने की दीन दयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाने की अपील

उत्साही कार्यकर्ताओं में 'सेल्फी' लेने की होड मच गयी। प्रियंका का 'रथ' राजधानी की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरेगा और अंतत: कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेगा। प्रियंका, राहुल और सिंधिया के रथ पर रास्ते में खड़े सैकड़ों कार्यकर्ता गुलाब और गेंदे के फूलों की वर्षा कर रहे हैं। रोडशो के मार्ग पर तमाम जगहों पर पंडाल और स्टेज लगाये गये हैं, जहां रथ ठहरेगा और कार्यकर्ता अपने नेताओं का स्वागत करेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी