हम अपने घरों के अंदर से राष्ट्रीय डरावनी फिल्म का सीधा प्रसारण देख रहे हैं: विशाल भारद्वाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2021

मुंबई। कोविड-19 से संक्रमित प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र को ‘‘वेंटिलेंटर बिस्तर’’ नहीं मिल पाने और संक्रमण संबंधी जटिलताओं के कारण उनका निधन हो जाने से व्यथित फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि देश में कोविड-19 संबंधी हालात और स्वास्थ्यसेवा संकट एक ‘‘राष्ट्रीय डरावनी फिल्म’’ है। भारद्वाज ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे अब भी भरोसा नहीं हो रहा कि हमने पंडित राजन मिश्र को खो दिया है। मैं इस बात को कैसे पचा सकता हूं कि उनके लिए एक वेंटिलेटर बिस्तर की व्यवस्था नहीं हो सकी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक राष्ट्रीय डरावनी फिल्म है, जिसका हम सीधा प्रसारण देख रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: जबलपुर हाई कोर्ट ने मांगी 28 अप्रैल को केंद्र व प्रदेश सरकार से 19 बिंदुओं की प्रगति रिपोर्ट

देश में एक दिन में 3,23,144 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,76,36,307 हो गयी जबकि राष्ट्रीय स्तर पर लोगों के ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों में बताया है कि संक्रमण से 2,771 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 1,97,894 हो गयी है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Boxing: Lovlina Borgohain समेत भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Tejaswin Shankar ने Commonwealth Games डेकाथलन में कांस्य जीतकर इतिहास रचा

Commonwealth Games: Neeraj Chopra ने जीता रजत, जूडो में भारत को दो ऐतिहासिक स्वर्ण

Neeraj Chopra ने Commonwealth Games भालाफेंक में रजत पदक जीता, यशवीर को कांस्य