विधानसभा चुनाव: शिवसेना सांसद ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना, बोले- जिंदा लोग नहीं देंगे वोट

By अनुराग गुप्ता | Jan 17, 2022

लखनऊ। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गंगा में बहती लाशों को देखा गया, ऐसे में लोग उन्हें (योगी आदित्यनाथ) को वोट नहीं देंगे। दरअसल, भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत नामों को शामिल किया है। जिसके मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की टक्कर और चक्कर राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण है योगी जी गोरखपुर से लड़े या अयोध्या से लड़े ये उनका अधिकार है। लेकिन देश में जो अराजकता है, गंगा में लाशों को बहते देखा गया, इससे ज़िंदा लोग तो उन्हें वोट नहीं देंगे। इसी बीच संजय राउत ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पूरा ध्यान चुनाव पर लगाना चाहिए। अखिलेश यादव को भी सबको साथ लेकर ये लड़ाई लड़नी होगी। अहंकार सबको डूबाता है। लोग बहुत बड़ी अपेक्षा के साथ अखिलेश को देख रहे हैं। इससे पहले शिवसेना सांसद ने कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश की 50 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अपने बलबूते गोवा विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकती: शिवसेना 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन के तहत शिवसेना विधानसभा चुनाव लड़ना चाह रही थी और अटकलें थीं कि शिवसेना और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता है लेकिन संजय राउत का मौजूदा बयान दर्शाता है कि दोनों पार्टियों के बीच बात नहीं बनी है। ऐसे में क्या शिवसेना उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी ? यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला