LJP को बड़ा झटका, चिराग की MLC बीजेपी में शामिल

By अभिनय आकाश | Feb 22, 2021

लोक जनशक्ति पार्टी को झटके पर झटका लग रहा है। इसी क्रम में लोजपा को करारा झटका देते हुए विधान परिषद सदस्य नूतन सिंह बीजेपी में शामिल हो गईं। पूर्व लोजपा की एमएलसी नूतन सिंह ने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुई। बीजेपी नेता और मंत्री नीरज कुमार बबलू की पत्नी हैं नूतन सिंह। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नूतन सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। लगातार लोजपा से नेताओं का पार्टी छोड़कर जाना लगा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: बाबू चेथरू सिंह की प्रतिमा का जमुई में हुआ अनावरण, स्वतंत्रता आंदोलन में था अहम योगदान

बिहार की राजनीति के दिग्गज नेता माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद से ही लोजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के भीतर चिराह पासवान के फैसलों से कई नेता नाखुश बताए जा रहे हैं। जिसके चलते बीते दिनों पार्टी छोड़कर नेताओं का जाना शुरू हुआ है। 

बीते दिनों लोजपा सांसद चंदन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही उनके जदयू में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। जिसके पीछे सांसद के भाई और लोजपा नेता सूरजभान सिंह का कई बार नीतीश की बड़ाई करना दिया जा रहा है। सांसद चंदन सिंह लोजपा के दूसरे सांसद डाॅ महबूब अली कैंसर के भी नाराज होने की खबर है।

लोजपा के कई नेता जदयू में हुए शामिल 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के 208 नेताओं के जदयू में शामिल होने का दावा करते हुए बीते दिनों  कहा कि उनकी पार्टी समाजवादी विचारधारा पर चलने वाली देश की एकमात्र पार्टी है जिसमें परिवारवाद और वंशवाद की कोई जगह नहीं। सिंह ने जदयू के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान लोजपा के प्रदेश महासचिव केशव सिंह सहित पासवान की पार्टी के 208 नेताओं के जदयू में शामिल होने की घोषणा की।  

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA