स्वतंत्रता दिवस के बाद उत्तर प्रदेश का तूफानी दौरा करेंगे लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूती प्रदान करने के मकसद से 15 अगस्त के बाद राज्य का तूफानी दौरा करेंगे। लोजपा के एक शीर्ष नेता ने इसकी जानकारी दी। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष मणि शंकर पांडे ने बताया कि चिराग आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 15 अगस्त के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में पार्टी संगठन को मजबूती देने के मकसद से आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान ने अब्दुल कयूम नियाजी को पीओके का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया

उन्होंने बताया कि इसके जरिए वह राज्य में लोजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत भी करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी इस आशीर्वाद यात्रा के बलिया, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़, भदोही और मिर्जापुर जिलों से गुजरने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

सिग्नल लाल है... इमरजेंसी ब्रेक काम नहीं कर रहा, असम में ट्रेन हादसे से ठीक पहले के पलों का वीडियो सामने आया | Assam Train Accident Video

Indore में Cyber Fraud के लिए बैंक खाते बेचने वाले 5 युवक पकड़े गए

Mother Dairy ने Milk Price में 2 से 4 रुपये की बढ़ोतरी की, नई दरें लागू

Bata India 2030 तक दोगुना करेगी कारोबार, स्टोर्स में जल्द आएंगे नए Sneakers