मध्य प्रदेश में स्व-रोजगार के लिए 1743 स्व-सहायता समूहों को 20 करोड़ से अधिक का लोन

By दिनेश शुक्ल | Jun 03, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में दीनदयाल अन्त्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में स्व-रोजगार स्थापना के लिए 1743 महिला स्व-सहायता समूहों को विभिन्न वित्तीय संस्थाओं से जोड़ कर 20 करोड़ 75 लाख रुपये का लोन उपलब्ध करवाया गया है। प्रदेश में 52 जिलों के 120 नगरीय निकायों में अभी तक 25 हजार 478 स्व-सहायता समूह गठित किये जा चुके हैं। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास पी. नरहरि ने जानकारी दी है कि वर्ष 2019-20 में 3308 स्व-सहायता समूहों का गठन किया गया है। इनमें से 2377 समूहों को 10-10 हजार रुपये प्रति समूह के मान से कुल 2 करोड़ 37 लाख रुपये की आवर्ती निधि दी गयी है। 

प्रमुख खबरें

Galle Test: टीम इंडिया के सामने Playing 11 की पहेली, 3 स्पिनर या पेसर्स पर कोच Morne Morkel का बड़ा बयान

Tata Sons में बड़े बदलाव की आहट: Noel Tata के नेतृत्व में नए चेयरमैन की तलाश, Chandrasekaran ने छोड़ी कुर्सी

Oracle Job Cut: एआई में अरबों के निवेश के बीच ओरेकल में छंटनी की तैयारी, Double-Digit प्रतिशत तक कम होंगे कर्मचारी

भारत ने निभाई दोस्ती, दिल्ली में पहली बार धूम-धाम से विक्ट्री डे मनाएगा तालिबान!