सोलन के धार्मिक स्थल जटोली में स्थानीय निवासियों ने बाबा केदारनाथ के लाईव दर्शन किए

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 05, 2021

सोलन   सोलन के रमणीक एवं धार्मिक स्थल जटोली में आज गणमान्य व्यक्तियों सहित स्थानीय निवासियों ने देश के सुप्रसिद्ध शिवधाम केदारनाथ में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्मित अधोसंरचना के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ-साथ बाबा केदारनाथ के लाईव दर्शन किए।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा शक्तिपीठों से आरती दर्शन के सीधे प्रसारण का किया शुभारम्भ

 

उपस्थित सभी जन ने इस अवसर पर वर्चउल माध्यम से प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के सारगर्भित विचार भी सुने। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डॉ. राजीव सैजल, प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने  तदोपरान्त जटोली महादेव मन्दिर के दर्शन किए और मन्दिर के इतिहास एवं यहां श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।    

 

इसे भी पढ़ें: सी एम जय राम ठाकुर ज्वालामुखी से प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ कार्यक्रम से वर्चुअली जुडे

 

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डॉ. राजीव सैजल, प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, ग्राम पंचायत सन्होल की प्रधान कुसुम ठाकुर, सिरमौर जिला भाजपा प्रभारी पवन गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, जिला भाजपा शिमला के अध्यक्ष रवि मेहता, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला, जिला भाजपा उपाध्यक्ष तीर्थानंद भारद्वाज, महासचिव अमरसिंह परिहार एवं नंदराम कश्यप, नगर निगम सोलन के पार्षदगण, सोलन मण्डल भाजपा उपाध्यक्ष चन्द्रकान्त शर्मा, महासचिव संजीव सूद एवं भरत साहनी, प्रेस सचिव नरेश गांधी, भाजयुमो सोलन मण्डल के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, महन्त गजानंद भारती एवं राम कुष्ण नन्द गिरी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र शर्मा, मन्दिर समिति जटोली के सदस्य, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

ICC Hall Of Fame में Dada का नाम! Sourav Ganguly ने रचा इतिहास, फैंस हुए गदगद

Melbourne में Modi Magic! PM के Grand Welcome के लिए उमड़ा 30,000 भारतीयों का सैलाब

Kia India का बड़ा धमाका! July में लॉन्च होंगी Syros EV और Sorento Hybrid SUV

अशोक गहलोत बोले: Ram Mandir ट्रस्ट तुरंत भंग करो, देरी से बढ़ी नाराजगी