By अंकित सिंह | May 28, 2021
कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश के कई राज्यों में लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को लगाना पड़ा था। इन सबके बीच उत्तर के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के कारण लोगों में इस बात की उम्मीद जगी है कि अब लॉकडाउन या कोरोना प्रतिबंधों से राहत मिल सकती है। हालांकि, यह राहत धीरे-धीरे ही दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संकट के कारण हम पाबंदियों को लगाया गया था। अब मामलों में कमी के कारण इसमें ढील देने की चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 1 जून से फेज वाइज लॉकडाउन में ढील दे सकती है। हालांकि वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जारी रह सकता है।