मध्यप्रदेश में 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, स्कूल-कॉलेज खोलने पर 13 जून के बाद होगा फैसला

By अंकित सिंह | May 30, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इसका ऐलान किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम COVID19 से लड़ने के लिए 15 जून तक लॉकडाउन बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्कूल-कॉलेज खुलेंगे, लेकिन इस पर आखिरी फैसला 13 जून के बाद ही लिया जाएगा। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,645 मामले है। प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा और बड़वानी को छोड़कर बाकी सभी जिले ग्रीन जोन में हैं। हालांकि प्रदेश में खेल गतिविधियां भी 1 जून से शुरू हो रही हैं।

प्रमुख खबरें

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी

आरक्षण पर दिए बयान पर अड़े Shankersinh Vaghela, बोले- माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता

AISA अध्यक्ष Neha की हिरासत पर भड़के INDIA गठबंधन के नेता, पुलिस कार्रवाई की निंदा