लॉकडाउन: गृह मंत्रालय ने छूट के संबंध में नए दिशानिर्देश जारी किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

नयी दिल्ली। गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 21 दिवसीय लॉकडाउन (बंद) से छूट पाने वाले लोगों और सेवाओं के संबंध में बुधवार को नए दिशानिर्देश जारी किए। मंत्रालय ने नए दिशानिर्देशों में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक और आरबीआई द्वारा विनियमित वित्तीय बाजारों, कैग के फील्ड अधिकारियों, वेतन और लेखा अधिकारियों, पेट्रोलियम उत्पादों के साथ ही वन कर्मचारियों को इस बंद के दायरे से छूट दी गयी है।

इसके अलावा हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर माल ढुलाई व कोयला खनन गतिविधियों से जुड़े लोगों, दिल्ली स्थित रेजिडेंट आयुक्तों के कर्मचारियों, बंदरगाहों, हवाई अड्डों और भू सीमाओं पर सीमा शुल्क से संबंधित लोगों को भी छूट दी गयी है। दिशानिर्देशों में कहा गया है कि विधवाओं, बच्चों, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों, और निराश्रित महिलाओं के आश्रय गृहोंके संचालन से जुड़े कर्मियों को भी इस बंद से छूट दी गयी है। चिड़ियाघर, नर्सरी आदि से जुड़े कर्मियों को भी छूट दी गयी है।

प्रमुख खबरें

रियलिटी शो में मजाक बनाए जाने पर Karan Johar हुए दुखी, एकता कपूर का मिला समर्थन

T20 World Cup से पहले फंसा पेंच, आयरलैंड सीरीज के लिए वीजा ना मिलने से बाहर हो सकते हैं Mohammad Amir

अकाली दल के उम्मीदवार ने छोड़ा मैदान, चुनाव लड़ने से किया इनकार, पार्टी भी छोड़ी

Kamal Haasan के खिलाफ शिकायत दर्ज, अभिनेता की Uttama Villain मूवी से कर्ज में डूबे प्रोड्यूसर