दिल्ली में लॉकडाउन लगाना कोविड-19 के मामलों में गिरावट का मुख्य कारण: विशेषज्ञ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,506 नए मामले सामने आए, जो पिछले एक महीने में सबसे कम संख्या है और चिकित्सा जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान मामलों में आई गिरावट का मुख्य कारण लॉकडाउन लागू करना है। दिल्ली के मुख्य सरकारी एवं निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों के मामलों में गिरावट आई है, लेकिन नए मामलों की संख्या को पिछले कुछ महीनों की तरह 2,000 की संख्या तक लाने में अब भी ‘‘लंबी दूरी तय करनी’’ है।

इसे भी पढ़ें: MCU के रीवा परिसर में आगामी सत्र से शुरू होगा ग्रामीण पत्रकारिता का पाठ्यक्रम

दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में चिकित्सक डॉ. रिचा सरीन ने भी कहा कि हालात में अपेक्षाकृत सुधार का कारण लॉकडाउन लागू किया जाना है। उन्होंने कहा कि यदि लॉकडाउन अप्रैल में एक सप्ताह पहले लागू कर दिया गया होता, तो हालात इतने खराब नहीं होते, लेकिन यह हर सरकार के लिए कठिन फैसला होता है। सरीन ने कहा, ‘‘इसके अलावा लोगों की बड़ी संख्या संक्रमित हो गई है, इसलिए उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो गई है, जिसके कारण संक्रमण की श्रृंखला रोकने में मदद मिली।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka के Mannar Hospital में बनेगी Emergency Unit, राष्ट्रपति Dissanayake ने रखी नींव

Ganesh Visarjan 2026: 16 से 25 सितंबर तक प्रमुख तिथियां और विसर्जन की सही पूजा विधि

Nitish Kumar Reddy ने चोट से उबरकर की दमदार वापसी, Afghanistan के खिलाफ झटके 3 विकेट

EAM S Jaishankar पहुंचे Bhutan, पारो में विदेश मंत्री DN Dhungyel ने किया स्वागत