पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन का सख्ती से पालन, कुछ जिलों में उल्लंघन के मामले आए सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू पूर्ण लॉकडाउन के दौरान बृहस्पतिवार को कोलकाता में आम जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं राज्य के कुछ जिलों में लॉकडाउन पाबंदियों के उल्लंघन के मामले भी सामने आए। लॉकडाउन के चलते आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी निजी सार्वजनिक परिवहन, सरकारी और निजी कार्यालय, बैंक तथा अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहे। कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन बंद रहा जबकि लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया। इसके अलावा नौका सेवाएं भी बंद रहीं। लॉकडाउन के दायरे से बाहर रखी गईं जरूरी सेवाएं जैसे दवा की दुकानें और स्वास्थ्य केन्द्र खुले रहे। पेट्रोल पंपों को भी लॉकडाउन में खोले रखने की अनुमति है। 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान