दमन-दीव में लॉकडाउन रहा सफल, लोगों ने किया सख्ती से पालन और प्रदेश को किया कोरोना मुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2020

दमन। केंद्र शासित प्रदेश दादार और नगर हवेली के दमन और दीव जिलों में कोविड-19 का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है और प्रशासन ने इसका श्रेय लॉकडाउन के आदेशों के सख्त अनुपालन और ‘कोरोना योद्धाओं’ की प्रतिबद्धता को दिया है। केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने शनिवार को कहा कि दमन और दीव में करीब 2.5 लाख औद्योगिक श्रमिक हैं और यह जगह पर्यटकों के बीच भी खासी लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से दो सबसे प्रभावित राज्यों - गुजरात के साथ सीमा लगने और महाराष्ट्र से करीब होने के बावजूद ये जिले अब तक बीमारी से मुक्त हैं क्योंकि लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का जनता ने पालन किया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस फैलाने में दिल्ली-मुंबई सहित कई महानगर सबसे आगे, अब तक 2.4 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

दमन और दीव में एक भी मामला नहीं है क्योंकि लोगों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ लॉकडाउन का पालन किया है।” हालांकि, अधिकारी चौकन्ने हैं क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश गुजरात और महाराष्ट्र से करीब है। केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए डेटा के मुताबिक करीब 17,965 नमूनों की जांच की गई है जिनमें 12,310 दादर और नगर हवेली में, दमन में 4,723 और दीव में 1,112 नूमनों की जांच शामिल है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर