'कश्मीर में जो पत्थरबाज थे, वो अब बंगाल में आ गए', लॉकेट चटर्जी वे पूछा- क्या तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं ममता

By अंकित सिंह | Apr 05, 2023

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के बाद शुरू हुई हिंसा को लेकर राजनीतिक जबरदस्त तरीके से जारी है। भाजपा ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर लगातार आरोप लगा रही है। पूरे हिंसा को लेकर ममता बनर्जी भाजपा को जिम्मेदार बता रही हैं। इन सबके बीच भाजपा सांसद लॉकेट चैटर्जी ने एक बार फिर से ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर पूछा है क्या ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है? अपने बयान में लॉकेट चैटर्जी ने कहा कि पूर्व में कश्मीर में जो पत्थरबाज थे, वो अब बंगाल में आ गए हैं। उन्होंने दावा किया कि रामनवमी की शोभायत्रा पर पत्थरबाजी हुई, उसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

इसे भी पढ़ें: Bengal Violence को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, सुकांता मजूमदार बोले- कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रही पुलिस

इससे पहले रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा था कि बंगाल के नागरिकों की शांति की रक्षा करने के लिए जल्द से जल्द मजबूत और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। अपराधियों, गुंडों और बदमाशों को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के हिंसा प्रभावित रिसड़ा शहर में पुलिस बल की भारी तैनाती के बीच निषेधाज्ञा अब भी लागू है और इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जिले में कहीं से भी हिंसा या आगजनी की कोई घटना होने की खबर नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य