इस खिलाड़ी ने कराया कोरोना वायरस का टेस्ट, टीम से किया अलग-थलग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

सिडनी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्गुसन कोविड-19 से संक्रमित नहीं हैं और आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के स्थगित होने से स्वदेश लौट जायेंगे। न्यूजीलैंड टीम ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘घर की ओर रवाना। लोकी फर्गुसन को भी फ्लाइट पकड़ने की मंजूरी मिल गयी है और वह कल न्यूजीलैंड लौट जायेंगे। ’’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरूआती वनडे के बाद गले में दर्द की शिकायत के बाद 28 साल के तेज गेंदबाज को खिलाड़ियों से अलग कर दिया गया था। उनका कोविड-19 परीक्षण कराया गया जो नेगेटिव आया है। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन को भी गुरूवार को गले में दर्द के कारण अलग रखा गया था और उनका कोविड-19 परीक्षण कराया गया था। लेकिन वह परीक्षण में नेगेटिव पाये गये।

प्रमुख खबरें

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत

UNGA में Sergey Lavrov ने Germany की तनाव घटाने की अपील ठुकराई

बिहार के Piyush Jha का नवाचार: अपशिष्ट जल शोधन प्रणाली को UNDP से मिली मान्यता

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार