सुबह की सैर करनी हो या पिकनिक मनानी हो, चले आइए दिल्ली के लोदी गार्डन

By सुषमा तिवारी | Aug 29, 2018

अगर आप दिल्ली की भीड़-भाड़ और शोर-शराबे से दूर एक शांत जगह पर जाना चाहते हैं और प्राकृतिक छटा भी निहारना चाहते हैं तो लोधी गार्डन काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। यह दिल्ली के लोगों का पसंदीदा पिकनिक स्थल भी है। 90 एकड़ के क्षेत्र में फैला यह गार्डन भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है जिसमें लोधी और मुहम्मद शाह के दो महत्वपूर्ण मकबरे शामिल हैं। मकबरों के अलावा बगीचे में बड़ा गुम्बद और शीश गुम्बद भी स्थित है। 

यह स्थान बहुत खूबसूरत और शांतिपूर्ण है, घास, फूलों और छोटी झीलों की वजह से यह एक पिकनिक हॉटस्पॉट है और दिल्ली के लोगों के लिए सुबह की सैर के लिए एक बढ़िया स्थान है। इस पार्क में हर सुबह योग कक्षाएं आयोजित की जाती हैं।

लोधी गार्डन का ऐतिहासिक महत्व 

लोधी रोड पर स्थित ये पार्क ऐतिहासिक दृष्टि से भी काफ़ी महत्वपूर्ण है, 90 एकड़ में फैले इस पार्क में कई मुगल शासकों के मक़बरे हैं जिसमें मोहम्मद शाह और सिकंदर लोदी के मक़बरे प्रसिद्ध हैं। सुबह-शाम स्थानीय लोग इस पार्क में टहलने के लिए आते हैं तो दोपहर होते-होते यहाँ प्रेमी-युगलों के अलावा पर्यटक भी आने लगते हैं। इस पार्क में मुगल शासकों के मकबरों के अलावा शीश-गुंबद और बड़ा-गुंबद भी है। लोधी गार्डन में लोधियों द्वारा 15वीं सदी की वास्तुकला का काम किया गया है, लोधी वे थे जिन्होंने उत्तरी भारत और पंजाब के कुछ हिस्सों पर और पाकिस्तान के नवीन युग के खैबर पख्तूनख्वा पर वर्ष 1451 से 1526 तक शासन किया था। अब इस स्थान को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षण प्राप्त है। ये गार्डन दिल्ली की खान मार्किट और सफदरजंग मकबरे के मध्य स्थित है।

महत्वपूर्ण जानकारियां 

लोधी गार्डन लोधी रोड पर ख़ान मार्केट और सफ़दरजंग के मक़बरे के बीच में स्थित है। पार्क तक पहुँचने के लिए यातायात के विभिन्न साधन मौजूद हैं, लोग निजी वाहनों से भी यहाँ आते हैं। पार्क के बाहर पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह है और अधिकतर पार्किंग फ्री ही है।

कब जाएँ: आप साल भर किसी भी दिन यहाँ जा सकते हैं लेकिन अगर ठंडे मौसम में जाएँगे तो ज़्यादा अच्छा रहेगा।

 

कैसे जाएँ: लोधी गार्डन को देखने के लिए आप मेट्रो से जा सकते हैं। इस मक़बरे का सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन ज़ोरबाग है जहाँ से ये महज डेढ़ किलोमीटर दूर है जिसे आप पैदल भी तय कर सकते हैं या रिक्शा ले सकते हैं।

-सुषमा तिवारी

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात