लोकसभा 2019: मोदी की जीत में बधाई देने उतरे बॉलीवुड के सभी सितारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

मुम्बई। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही भाजपा को बॉलीवुड के कई सितारों ने बधाई दी है। इस बार सनी देओल, उर्मिला मातोंडकर, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रकाश राज, हेमा मालिनी, जया प्रदा जैसे कई बॉलीवुड सितारे भी चुनावी मैदान में हैं। अजय देवगन ने बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि देश को पता है उनके लिए क्या सही है और उन्होंने अपना फैसला ले लिया है। वरुण धवन ने मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भविष्य की ओर अग्रसर हैं, जहां सभी भारतीय आगे बढ़ेंगे। अर्जुन कपूर ने लिखा कि हमने वोट दिया, भारता ने फैसला लिया और नतीजे एकदम स्पष्ट हैं। नरेन्द्र मोदी जी शुभकामनाएं। देश आपके नेतृत्व में हर तरह से आगे बढ़ेगा।

दक्षिण भारतीय अभिनेता सिद्धार्थ ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप हमें नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। गुरदासपुर से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे सनी देओल करीब 77000 वोटों से आगे चल रहे हैं।मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र ने ट्विटर पर बेटे सनी और मोदी की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा कि फकीर बादशाह मोदी जी, धरती पुत्र सनी देओल बधाई हो। अच्छे दिन यकीनन आएंगे।

धर्मेन्द्र ने ट्वीट कर पत्नी हेमा मालिनी को भी बधाई दी। हालांकि दोनों ही सीटों पर नतीजों की घोषणा नहीं की गई, पर दोनों ही बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। निर्माता एकता कपूर ने भी अपने बेटे रावी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि अमेठी पर सबकी नजरे हैं, हम अपनी आंटी (स्मृति ईरानी) के समर्थन में हैं। अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मात देने की ओर आगे बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें: हम बॉलीवुड में पुलिस वालों की अलग दुनिया तैयार कर रहे हैं: रोहित शेट्टी

फिल्मकार शेखर कपूर, हंसल मेहता ने भी मोदी और भाजपा को बधाई दी। अभिनेता दीपक डोबरियाल ने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए लिखा कि भाजपा की विशाल जीत के लिए सारे विपक्ष को बधाई। आप सबके सहयोग के बिना ये जीत लगभग नामुमकिन थी। इस बीच,टीवी के मशहूर एंकर अर्नब गोस्वामी के गलती से ‘सनी देओल’ की जगह ‘सनी लियोनी’ बोलने पर ट्विटर पर सनी लियोनी का नाम ट्रेन्ड करने लगा और अर्नब की वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

प्रमुख खबरें

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi