लोकसभा में मीराबाई चानू समेत राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को दी गई बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

नयी दिल्ली, 27 जुलाई स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हो रहे 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू समेत अन्य पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को सोमवार को लोकसभा में बधाई दी गई। सदन की बैठक शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में चानू समेत अन्य भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने वेट लिफ्टिंग के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।’’ उन्होंने भारोत्तोलन में ही रजत पदक जीतने वाले ऋषिकांत सिंह चानमबम और राजा मुथुपांडी तथा कांस्य पदक विजेता पैरा पॉवर लिफ्टर झंडु कुमार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

प्रमुख खबरें

“एग्रो-वोल्टिक्स: खाद्य, ऊर्जा और पर्यावरण सुरक्षा का एकीकृत वैज्ञानिक मॉडल”

भारत के 114 राफेल वाली मांग पर आया फ्रांस का जवाब, डील को लेकर अब क्या नया धमाका होने वाला है?

NEET संकट के बीच संसद पहुंचे Dharmendra Pradhan, NDA सांसदों ने किया जोरदार स्वागत

Trump Administration की नई रणनीति: Cyber Crime में शामिल लोगों और उनके परिवारों पर लगा कड़ा US Visa प्रतिबंध