Lok Sabha Election 2019- इस दिन होगी उत्तराखंड में PM मोदी की जनसभा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2019

देहरादून। उत्तराखंड में पांचों सीटों पर 11 अप्रैल को पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को रूद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि प्रधानमंत्री 28 मार्च को उत्तराखंड के रुद्रपुर में ऐतिहासिक रैली को सम्बोधित करेंगे जिसके लिये तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं।कुमांऊ क्षेत्र में स्थित रूद्रपुर नैनीताल संसदीय क्षेत्र का भाग है जिसका प्रभाव आसपास के क्षेत्रों में भी पडे़गा। गत 14 फरवरी को भी प्रधानमंत्री मोदी की रैली रूद्रपुर में होने वाली थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह रैली स्थल तक नहीं पहुंच पाये थे और फोन से जनसभा को संबोधित किया था। 

डॉ भसीन ने बताया कि भाजपा द्वारा 24 और 26 मार्च को पूरे देश में 500 रैलियाँ आयोजित करने का जो निर्णय लिया गया है उसी सिलसिले में उत्तराखंड में भी सात स्थानों पर विशाल जनसभाएँ आयोजित की जा रही हैं। सिंह कोश्यारी सम्बोधित करेंगे। सात में से तीन जनसभाएँ 24 मार्च को और चार जनसभाएं 26 मार्च को होंगी। डॉ भसीन ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी जहां अपने नामांकन दाखिल करेंगे वहाँ नामांकन के दिन भी जनसभाएँ होंगी और इनमें भी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदेश के पांचों संसदीय क्षेत्रों, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और हरिद्वार पर फिलहाल भाजपा काबिज है।

प्रमुख खबरें

CAPF जवानों के सम्मान और हक के लिए Rahul Gandhi का संकल्प, बोले- खत्म होगी नाइंसाफी

NTET 2026 Apply: AYUSH में Teacher बनने का सुनहरा मौका, NTET 2026 Registration शुरू, जानें Exam Date और प्रक्रिया

भारतीय बाजार में Volkswagen की बड़ी छलांग: 2030 तक 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, इलेक्ट्रिक और CNG पर दांव

US vs Vatican: युद्ध-विरोधी बयान पर Pope को Trump की धमकी, कहा- हमारा पक्ष लो