Lok Sabha Election: फिर साथ आएंगे 'यूपी के दो लड़के', गठबंधन को लेकर सपा और कांग्रेस में बन गई बात

By अंकित सिंह | Feb 21, 2024

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को संकेत दिया कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन पटरी पर है और औपचारिक घोषणा बहुत जल्द होगी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सबसे पुरानी पार्टी के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत पर कहा अंत भला तो सब भला। हां, गठबंधन होगा। कोई संघर्ष नहीं है। जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा और स्पष्ट हो जाएगा। यह पूछे जाने पर कि समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जितने हम चुनाव लड़ सकते हैं। अधिकतम।

उस समय प्रचार में गठबंधन ने नारा दिया था- 'यूपी को ये साथ पसंद है। अखिलेश और राहुल गांधी की जोड़ी को 'यूपी के दो लड़के' कहा गया था। अखिलेश यादव की पार्टी ने सोमवार को विवादास्पद सीटों को छोड़कर, कांग्रेस को 17 लोकसभा सीटों की "अंतिम पेशकश" की थी। इसने पहले सबसे पुरानी पार्टी को 11 सीटों की पेशकश की थी। सूत्रों ने बताया कि जिन सीटों पर सहमति बनी है उनमें अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया, बांसगांव, महाराजगंज, बाराबंकी, कानपुर, झांसी, मथुरा, फतेहपुर सीकरी, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हाथरस, सहारनपुर जैसे हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election: सपा ने 11 और उम्मीदवारों का किया ऐलान, अफजल अंसारी को गाजीपुर से टिकट

समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज (20 फरवरी) उत्तर प्रदेश में पांच उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। सपा ने बदायूँ में धर्मेन्द्र यादव की जगह शिवपाल यादव को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने जिन पांच उम्मीदवारों की सूची को जारी किया है उसमें बदायूं से शिवपाल सिंह यादव के अलावा कैराना से एकरा हसन, बरेली से प्रवीण सिंह एरन, हमीरपुर से राजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल है। वाराणसी से उम्मीदवार का ऐलान कर अखिलेश यादव ने कांग्रेस को सख्त संदेश दे दिया है कि सीट बंटवारे को लेकर आप निर्णय लीजिए अन्यथा हम अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

CMRL Exalogic केस में ED ने पिनाराई विजयन को भेजा समन, 23 अक्टूबर को होगी पूछताछ

Uttarakhand की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री Rekha Arya को उनके पति ने पीटा! FIR में लगाये गये आरोपों से आया सियासी भूचाल

Backpackers और Solo Travelers के लिए Dharamshala के करीब Naddi Village बना नया ठिकाना

अभिजीत दीपके बोले, सरकारी पाबंदियों से होता है व्यापार को नुकसान, प्रदर्शन से नहीं