Lok Sabha Elections 2024। पहले चरण का मतदान खत्म, जानें 21 राज्यों की 102 सीटों पर कहां हुई कितनी वोटिंग

By अंकित सिंह | Apr 19, 2024

2024 लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज 19 अप्रैल को समाप्त हो गया। पहले चरण के मतदान में, देश भर के 21 राज्य और 102 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले गए। 2024 के आम चुनाव देश भर में सात चरणों में होंगे, जो 1 जून को समाप्त होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा 4 जून को होगी। शाम 6 बजे तक 59.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 77.57 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद त्रिपुरा में 76.10% और पुडुचेरी में 72.84% मतदान हुआ। बिहार में सबसे कम 46.32% मतदान हुआ।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand । वोट डालने आए बुजुर्ग मतदाता ने EVM को जमीन पर पटका, पुलिस ने हिरासत में लिया

कई प्रमुख नेताओं और हस्तियों ने अपना वोट डाला है, जिनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम, उनके बेटे और शिवगंगा उम्मीदवार कार्ति चिदंबरम, प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके सुप्रीमो एमके स्टालिन शामिल हैं। पहले चरण में तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नागालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) की सभी सीटों पर मतदान हुआ। इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में आठ, मध्य प्रदेश में छह, असम और महाराष्ट्र में पांच-पांच, बिहार में चार, पश्चिम बंगाल में तीन, मणिपुर में दो और त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हुआ।

प्रमुख खबरें

Daily Egg Consumption: रोजाना अंडा खाने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके Health Benefits

UPI के 10 साल पूरे, PM Modi ने सराहा, 13 हजार गुना बढ़े डिजिटल लेनदेन

Famous Temple: मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक Matangeshwar Temple में साक्षात महादेव, जानिए मंदिर का रोचक इतिहास

Times Square पर भारतीय महिलाओं ने बिखेरे Saree के रंग, साड़ी गोज ग्लोबल का हुआ आयोजन