Lok Sabha Elections 2024: Voting के दिन जानें दिल्ली में मेट्रो कब से होगी शुरू, टाइमिंग में हुआ बदलाव

By रितिका कमठान | May 24, 2024

दिल्ली में लोकसभा की सभी सात सीटों पर वोटिंग 25 मई को की जानी है। इस चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक 25 मई को दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोटिंग करवाई जाएगी। वहीं वोटिंग को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी इस दिन अपनी समय सारिणी में बदलाव किया है।

 

मेट्रो सुबह चार बजे चलेगी

दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेन सुबह चार बजे से चलने लगेंगी। सुबह चार से छह बजे तक मेट्रो 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी। इसके बाद दिन भर मेट्रो का संचालन सामान्य तरीके से होगा। दिल्ली मेट्रो ने आम जनता से अपील की है कि मेट्रो के टाइम टेबल के अनुरुप अपनी यात्रा प्लान करें। डीएमआरसी के प्रधान निदेशक (कोरपोरेट संचार) अनुज दयाल ने बताया कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि चुनाव ड्यूटी पर लगाये गये कर्मियों को आवाजाही में सहूलियत हो। दयाल ने कहा, ‘‘तड़के चार बजे से प्रात: छह बजे तक सभी लाइनों पर आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन चलेंगी। उसके बाद सामान्य मेट्रो ट्रेन सेवाएं बहाल हो जाएंगी जो पूरे दिन जारी रहेंगी।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच