LokSabha Elections तानाशाही और लोकतंत्र के बीच की लड़ाई है: उद्धव ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2024

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव तानाशाही और लोकतंत्र के बीच की लड़ाई है। मुंबई के धारावी में जनसभा को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने अब की बार 400 पार नारे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भगवा पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा। ठाकरे ने कहा, हम प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के खिलाफ नहीं हैं। हम तानाशाही प्रवृत्ति को हराने के लिए एकजुट हुए हैं। इस पीढ़ी पर देश में लोकतंत्र की रक्षा करने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है। 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi खुद का अध्ययन करें तो समाज के लिए बेहतर होगा: नरेन्द्र सिंह तोमर

2024 का आम चुनाव तानाशाही बनाम लोकतंत्र की लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि यदि महाराष्ट्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 41 उम्मीदवार नहीं चुने गए होते, तो मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा 2019 के चुनावों में 300 सीट का आंकड़ा पार नहीं कर पाती। ठाकरे ने कहा, विपक्ष का नारा होगा अब की बार, भाजपा तड़ीपार। महाराष्ट्र भाजपा को हराने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

प्रमुख खबरें

Digvijay Singh के विचारों का Shashi Tharoor ने किया समर्थन, कहा- संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए

Manipur में हथियार और गोला-बारूद जब्त, दो लोग गिरफ्तार

फरहान अख्तर की 120 बहादुर का इंतजार खत्म! इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म, जानें रिलीज की तारीख

Palghar में 6.39 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त; दुकानदार गिरफ्तार