Lok Sabha Elections: बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की छठी सूची, अब पीएम मोदी के खिलाफ नेयाज अली को मैदान में उतारा

By अंकित सिंह | Apr 19, 2024

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में अपने 11 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सैय्यद नेयाज अली को मैदान में उतारा है, जहां 1 जून को सात चरण के आम चुनाव के आखिरी चरण में मतदान होना है। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। बसपा ने शुरू में प्रधानमंत्री के खिलाफ अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा था, हालांकि, उम्मीदवारों की नवीनतम सूची में लारी की जगह अली को ले लिया गया।

इसे भी पढ़ें: दूसरे चरण की आठ सीटों के लिये फिर सज गई है बिसात, हेमामालिनी और अरूण गोविल सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

इससे पहले एक सभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने देश में धर्म और हिंदुत्व की आड़ में अत्याचार होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि देश की जनता इस लोकसभा चुनाव में नाटक, जुमलेबाजी या गारंटी के झांसे में नहीं आएगी। पीलीभीत और मुरादाबाद में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए बसपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में सत्ता में आने पर अन्य पार्टियों के विपरीत उनकी पार्टी जमीनी स्तर पर ठोस काम करेगी जैसा कि उसने सत्ता में रहते हुए उत्तर प्रदेश में किया था। उन्होंने पीलीभीत में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में कोई नया या पुराना नाटक, जुमलेबाजी या गारंटी काम नहीं करेगी, क्योंकि देश के लोग समझ गए हैं कि गरीबों, कमजोर वर्गों, मध्यम आय समूहों और अन्य मेहनतकश लोगों से किए गए अच्छे दिन के कई वादे कागजी गारंटी हैं। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court Hijab Verdict | हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं, स्कूल में स्कार्फ पहनने की याचिका खारिज, कोर्ट का बड़ा फैसला

Gurmeet Ram Rahim 21 दिन की Furlough पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला