मॉनसून सत्र में लोकसभा की बैठक बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2020

नयी दिल्ली।  संसद के मॉनसून सत्र में लोकसभा की कार्यवाही कोरोना वायरस को लेकर चिंताओं के बीच तय समय से आठ दिन पहले बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की जा सकती है। सूत्रों ने मंगलवार को ऐसी जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि बुधवार को निचले सदन की बैठक अपराह्न तीन बजे शुरू होगी और शून्यकाल संचालित किये जाने के बाद करीब पांच बजे उसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: नायडू ने विपक्ष के बहिष्कार पर कहा- ‘‘मेरी मानो नहीं तो दफा हो’’ वाला रवैया स्वीकार्य नहीं

गत 14 सितंबर से शुरू हुए सत्र में लोकसभा में कई विधेयक पारित किये जा चुके हैं जिनमें पिछले दिनों जारी कुछ अध्यादेशों की जगह लेने के लिए लाये गये विधेयक भी शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि सत्र की कार्यवाही समय पूर्व अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये जाने के फैसले से निचले सदन में सभी दलों के नेताओं को अवगत करा दिया गया है। तय समय के अनुसार मॉनसून सत्र एक अक्टूबर तक चलना निर्धारित है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिन में कुछ मंत्रियों समेत अनेक सांसद कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।

प्रमुख खबरें

Samudrik Shastra: आपकी Sleep Position में छिपा है Future का संकेत, सामुद्रिक शास्त्र से जानें अपना भाग्य

दलीय टूट-फूट के सवालों से मुठभेड़ जरूरी

Rahul Gandhi Birthday: अमेठी से लेकर Leader of Opposition तक, 56 साल में कितना बदला Political Career

Explained RTGS Fraud | Naresh Gujral से 7 करोड़ की हाईटेक साइबर ठगी! हैकर्स ने फोन हैक कर बदला कॉन्टैक्ट नंबर, जानें कैसे हुआ यह VVIP स्कैम