महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बाधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2021

नयीदिल्ली। कांग्रेस सदस्यों ने पेट्रोल ,डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर मंगलवार को लोकसभा में हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर 12बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर कांग्रेस के सदस्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ने के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। द्रमुक, राकांपा एवं कुछ अन्य विपक्षी दल के सदस्य अपने स्थान से ही विरोध दर्ज करा रहे थे। इस दौरान लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि टीवी का कैमरा विपक्ष के लोगों की तरफ फोकस नहीं किया जा रहा है और ब्लैक आउट किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: राहुल के सिंधिया वाले बयान पर नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 2 साल में अध्यक्ष नहीं बना पाए वो CM बनाने की बातें कर रहे

इस दौरान कांग्रेस के सदस्य आसन के समीप महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों के मुद्दे पर नारेबाजी करते रहे। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी ने व्यवस्था बनाई थी कि हम प्रश्नकाल चलने देंगे क्योंकि प्रश्नकाल सबसे महत्वपूर्ण काल होता है। सदस्य अपने क्षेत्र के विषय पर सवाल पूछते हैं। मेरी भी कोशिश होती है कि सदस्यों द्वारा उठाये गए मुद्दों का उन्हें जवाब मिले। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक बार फिर हंगामा कर रहे सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और कार्यवाही चलने देने की अपील की लेकिन सदस्यों का शोर शाराबा जारी रहा। हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने करीब 11.15 बजे सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थागित कर दी।

प्रमुख खबरें

L&T का बड़ा ऐलान: Middle East संकट से Growth पर लगेगा ब्रेक, आय का अनुमान घटाया

FIFA World Cup 2026 प्रसारण पर फंसा पेंच, क्या सरकारी चैनल DD Sports बनेगा आखिरी सहारा?

Google DeepMind में बगावत: Military AI सौदे पर भड़के कर्मचारी, बनाई शक्तिशाली Union

AI की जंग में Anthropic का नया दांव, OpenAI को टक्कर देने के लिए Banking Sector में उतारे नए Tools