राहुल के सिंधिया वाले बयान पर नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 2 साल में अध्यक्ष नहीं बना पाए वो CM बनाने की बातें कर रहे

narottam Mishra
अभिनय आकाश । Mar 9 2021 12:17PM

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो लोग दो साल में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पाए वो मुख्यमंत्री बनाने की बातें कर रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ज्योदिरादित्य सिंधिया को दिए बयान पर अब बीजेपी की इस तरफ से पलटवार किया गया है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सिंधिया अलग रास्ता न चुनते तो आज मुख्यमंत्री होते वाले बयान पर कहा कि अगर वो ऐसा कर सकते हैं तो राजस्थान में एक प्रयोग करें और सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना दें। मिश्रा ने कहा कि जो लोग दो साल में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पाए वो मुख्यमंत्री बनाने की बातें कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सिंधिया को लेकर राहुल का छलका दर्द, बोले- कांग्रेस में होते तो एक दिन मुख्यमंत्री बन जाते

दरअसल, कांग्रेस संगठन के महत्व पर यूथ विंग के साथ चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि सिंधिया मुख्यमंत्री बन गए होते अगर वो कांग्रेस के साथ रहे होते। लेकिन सिंधिया बैकबेंचर बन गए हैं। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर की थी उसके अनुसार राहुल ने कहा कि सिंधिया के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ काम करके संगठन को मजबूत करने का विकल्प था। मैंने उनसे कहा कि एक दिन आप मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन उन्होंने अपना रास्ता चुना। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़