लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2021

कोटा (राजस्थान)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कोटा जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। बाढ़ के कारण कई लोगों के अपने घरों में फंसे होने के बाद बचाव अभियान का नेतृत्व करने के लिए सेना को बुलाया गया है। कोटा के जिलाधिकारी उज्जवल राठौड़ ने बताया कि शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे तक जिले के बाढ़ प्रभावित सांगोद इलाके के विभिन्न स्थानों से 140 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि सांगोद में हालत नियंत्रण में है। अधिकारियों ने बताया कि बिरला ने सुबह एक हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे बाढ़ ग्रसित छेत्रों का दौरा, अधिकारियों से करेंगे चर्चा

संपत्ति, फसल और घरों को पहुँची क्षति का आकलन अभी नहीं हो पाया है। सिंह ने कक्षाएं बंद रहने के बीच आवासीय विद्यालय में लड़कियों और कर्मचारियों की मौजूदगी पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम जलस्तर को बढ़ता देख विद्यालय के प्रधानाध्यापक भाग गये। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी राय है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, कोर्ट से 3 हफ्ते की मिली Interim Bail

Karnataka में कम बारिश पर राजनीति न करें दल, DK Shivakumar ने किसानों को दिया मदद का भरोसा

NSE Co-Location Scam में Chitra Ramkrishna को Supreme Court से झटका

Vishwakarma Puja 2026: 16 या 17 कब है विश्वकर्मा पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि