Lok Sabha Speaker ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2023

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके सिद्धांत सदा हमारा पथ प्रदर्शित करते रहेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। बापू के विचारों ने सर्वोदय की भावना को सशक्त किया। ’’

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra Finale | कश्मीर में बर्फ से खेलते दिखे राहुल गांधी और प्रियंका, ध्वजारोहण के साथ हुआ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समापन

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बिरला ने कहा, ‘‘ उनके दर्शन में सबकी भलाई निहित थी, जिससे वैश्विक स्तर पर मानवतावाद को नई दिशा मिली। उनके सिद्धांत सदा हमारा पथ प्रदर्शित करते रहेंगे।’’ गौरतलब है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड