पीएम केयर्स फंड में योगदान के लिये लोकसभा अध्यक्ष ने सचिवालय कर्मियों की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

नयी दिल्ली, एक अप्रैल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोरोना वायरस महामारी से मुकाबला करने के उद्देश्य से पीएम केयर्स फंड में अपने एक दिन के वेतन का योगदान देने पर लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की है।

 इसे भी पढ़ें: निजामुद्दीन मरकज में उत्तराखंड से शामिल सभी 26 लोग अभी दिल्ली में ही : पुलिस

लोकसभा अध्यक्ष ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘ लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि वे अपना एक दिन का वेतन पीएम केयर्स फंडके लिए प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: तबलीगी जमात पर बोले योगी- जिन्होंने तथ्य छुपाए, उनके खिलाफ हो कानूनी कार्रवाई

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए यह धनराशि करीब 45 लाख रुपए की होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं।

प्रमुख खबरें

Tanvi Patri ने मिस्र की खिलाड़ी को हराकर Syed Modi Super 300 के मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह

Asian Champions Trophy: दीपिका की हैट्रिक से भारत ने चीन को 6-2 से हराया

China के Long March-2F रॉकेट से अंतरिक्ष जाएगा Pakistan का पहला अंतरिक्ष यात्री

यूपी चुनाव: Akhilesh Yadav ने Congress से सीट की जगह जीत के समीकरण पर विचार करने को कहा