पीएम के घोषित पैकेज पर बोले लोकसभा अध्यक्ष, ऐतिहासिक पैकेज से आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2020

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोवीड-19 के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज की सराहना की है। अपने ट्वीट सन्देश में श्री बिरला ने कहा कि ‘वैश्विक महामारी कोरोना से महायुद्ध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभूतपूर्व राहत पैकेज की घोषणा की है। देश के श्रमिकों, किसानों, रेहड़ी वालों से लेकर मध्यम वर्ग और उद्योग व व्यापार जगत तक के विकास के लिए 20 लाख करोड़ के ऐतिहासिक पैकेज से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा ऐसा भरोसा है।‘ उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘देश को निराशा के माहौल से उबारने के लिए स्वावलंबी व स्वाभिमानी भारत का प्रधानमंत्री का मंत्र भारतवासियों में एक नई जान फूँकेगा और देश को पुनः विश्वगुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा ऐसा विश्वास है।‘

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी