लोकेन सिंह को मणिपुर कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को लोकेन सिंह को अपनी मणिपुर इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकेन सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार ने दी लॉकडाउन में छूट, खोले जाएंगे मनोरंजन पार्क, धार्मिक गतिविधियों की इजाजत भी मिली

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों गोविनदास कोंथूजाम ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जिस वजह से यह पद खाली था। वेणुगोपाल ने कहा कि स्थायी अध्यक्ष नियुक्त होने तक लोकेन सिंह अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे। लोकेन सिंह इससे पहले तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान