Loki season 2 | कभी की एशगाड के खिलाफ बगावत! कभी थॉर के लिए कर दी जान कुरबान, लोकी का विलेन से हीरो बनने का सफर

By रेनू तिवारी | Aug 01, 2023

Loki season 2 trailer out | मार्वल प्रेमियों के लिए एक बड़ी अपडेट है। लोकी के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। जहां पर लोकी का पहला सीजन खत्म हुआ था जब सभी टाइमलाइन की बैंड बज गयी थी अब वहीं से दूसरे सीजन की शुरूआत होगी। खैर हम आपको स्टोरी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताएंगे क्योंकि मार्वल की फिल्मों की स्टोरी को पढ़ने से ज्यादा मजा देखने में आता है। आप भी लोकी का दूसरा सीजन 6 अक्टूबर 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

मार्वल के सभी एवेंजर्स में से एक थॉर एशगाड का राजा था। एशगाड की अलौकिक दुनिया बहुत ही पावरफुल थी। एशगाड की गद्दी पर बैठना एक बड़ी बात थी। थॉर का भाई लोकी होता है। थॉर के सिंहासन पर बैठने के बाद लोकी को ऐसा लकता है कि उसके साथ इंसाफ नहीं हुआ। वह अपने ही सम्राज्य के खिलाफ बगावत करता हैं। आखिर में लोकी को पता चलता है कि वह एशगाड (Asgard) के राजा का सगा बेटा नहीं होता है। वह एक दुश्मन सम्राज्य से युद्ध के दौरान बचाकर लाया गया यौद्धा था जिसे एशगाड के राजा ने बेटे की तरह ही पाला। 

इसे भी पढ़ें: अचानक से Kartik Aaryan ने कटवाए अपने बाल, आखिर क्या है वजह? एक्टर की तस्वीर देखकर लोग कर रहे हैं ये कमेंट

एवेंजर्स की कई कड़ियों में हमने लोकी को रंग बदलते देखा। कभी वह मणि के लिए अपने ही भाई के खिलाफ लड़ता तो कभी एवेंजर्स की मदद करता। दुनिया को नष्ट करने में कई बार लोकी ने थेनॉस का भी साथ दिया। एवेंजर्स में लोकी के किरदार को समझना मुश्किल था। आखिर वह ऐसा क्यों करता था। अब लोकी के पहले सीजन में सभी ने लोकी के किरदार को समझा की वह विलेन नहीं बल्कि हीरो हैं। दूसरे सीजन में लोकी एक डॉक्टर के साथ दुनिया को आने वाले खतरे से बचाने की अपनी एक यात्रा करेंगे। 

 दूसरे सीज़न में सीज़न 1 के कलाकारों का स्वागत किया जाएगा और उनके साथ 'एवरीथिंग, एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स' अभिनेता के हुआ क्वान भी शामिल होंगे। मार्वल एंटरटेनमेंट ने सोमवार 31 जुलाई को अपनी आगामी सीरीज़ 'लोकी सीज़न 2' का पहला ट्रेलर जारी किया। दो मिनट, 25 सेकंड का ट्रेलर टॉम हिडलेस्टन द्वारा निभाए गए शरारत के देवता की वापसी का आश्वासन देता है। ट्रेलर की शुरुआत ओवेन विल्सन के मोबियस और टॉम हिडलेस्टन के लोकी के टीवीए आर्काइविस्ट, ओबी से होती है, जिसका किरदार के हुआ क्वान ने निभाया है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार