Loksabha Election 2024: चुनावी रण में उतरे लालू यादव, सारण में बेटी रोहिणी आचार्य के लिए किया प्रचार

By अंकित सिंह | Apr 18, 2024

चिलचिलाती गर्मी के बावजूद, राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही बेटी रोहिणी आचार्य के लिए प्रचार किया। बुधवार देर शाम सारण के रौजा में एक पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद, लालू ने एक सभा में कहा कि उनकी बेटी लोगों को धोखा नहीं देगी जैसा कि मौजूदा भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कथित तौर पर किया था। उन्होंने दावा किया कि रूडी 2014 और 2019 के चुनावों के दौरान किए गए अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर सके। 

इसे भी पढ़ें: Bihar के नौ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, मुख्य सचिव ने बुलाई आपात बैठक

राजद प्रमुख ने आरोप लगाया था कि भाजपा के नेता खुलेआम फिर से सत्ता में आने पर संविधान को बदलने की बातें कर रहे हैं लेकिन पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसको लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि इससे पूर्व आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी आरक्षण की समीक्षा की बात की थी। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कहा कि यह चुनाव उन्हें सजा देगा जो संविधान के खिलाफ हैं एवं देश को ‘‘विकसित भारत’’ बनाने के केंद्र के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं। मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस और उसके सहयोगी मुझे अपमानित करने के लिए संविधान के नाम पर झूठ बोल रहे हैं। राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) संविधान का सम्मान करता है। मोदी और भाजपा तो क्या स्वयं बाबा साहेब आंबेडकर भी इस संविधान को नहीं बदल सकते हैं, इसलिए विपक्ष झूठ फैलाना बंद करे।’’ 

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!