अमेरिका चुनाव: बड़ी संख्या में बाहर निकल रहे मतदाता, मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में पिछले कुछ दशकों में सबसे अधिक आरोप-प्रत्यारोप वाले राष्ट्रपति चुनावों में से एक के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने के लिए निकल रहे हैं और कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं। इस चुनाव में राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के सामने डेमोक्रेट जो बाइडेन हैं। कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच करीब 10 करोड़ अमेरिकी पहले ही पूर्व-मतदान में अपना वोट डाल चुके हैं और माना जा रहा है कि देश के एक सदी के इतिहास में इस बार सर्वाधिक मतदान हो सकता है। इस साल करीब 23.9 करोड़ लोग मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। डाक मतपत्रों की गिनती में कुछ राज्यों में कुछ दिन या सप्ताह लग सकते हैं और इससे तय है कि मंगलवार को मतदान संपन्न होने के कुछ ही घंटे बाद विजेता की घोषणा होने की संभावना नहीं है। 

उन्होंने चुनावी रैलियों में खुद के नृत्य के एक छोटे से वीडियो के साथ ट्वीट किया, ‘‘मतदान करें, मतदान करें, मतदान करें।’’ बाइडेन ने भी जनता से मतदान करने की अपील करते हुए कहा, ‘‘मतदान का दिन है। जाइए, वोट दीजिए अमेरिका।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘2008 और 2012 में आपने इस देश का नेतृत्व करने के लिए बराक ओबामा का साथ देने में मुझ पर भरोसा जताया। आज मैं एक बार फिर आपसे विश्वास जताने के लिए कह रहा हूं। मुझ पर और कमला (हैरिस) पर भरोसा जताइए। हम वादा करते हैं कि आपको निराश नहीं करेंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में चुनावी हिंसा की आशंका, व्हाइट हाउस को किले में बदला 

उपराष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस ने मतदाताओं से कहा कि ‘‘अगर आपने मतदान कर दिया है तो शुक्रिया। लेकिन हमें अब भी आपकी मदद की जरूरत है। 20 मिनट निकालिए और मतदाताओं को मतदान केंद्रों को खोजने में मदद कीजिए।’’ राष्ट्रीय सर्वेक्षणों में बाइडेन के ट्रंप से आगे रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया जा रहा है और उन्हें आठ प्रतिशत की ठीकठाक बढ़ोतरी आंकी जा रही है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप