जम्मू कश्मीर में लंबे वक्त से कायम अनिश्चितता हर क्षेत्र को प्रभावित कर रही है:फारूक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2021

श्रीनगर| नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में ‘लंबे वक्त से कायम अनिश्चितता’ हर क्षेत्र को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है लेकिन घाटी की पीड़ा आर्थिक तबाही से भी आगे है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर सरकार प्रतिकूल मौसम की वजह से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी: सिन्हा

उन्होंने कहा, “ जमीन पर हालात सरकार के दावों के विपरीत हैं। सभी मोर्चो पर अनिश्चितता है- राजनीतिक, आर्थिक और शिक्षा-और यह 2019 के बाद से और गहरी हुई है। हमारे युवा लगातार इसे सहन कर रहे हैं।” नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख ने कहा कि नई नौकरियां पैदा करने और मौजूदा रिक्तियों को भरने के लिए सरकार के बार-बार के आश्वासन के बावजूद वादे पूरे नहीं हुए हैं।

श्रीनगर से लोकसभा सदस्य ने कहा, “नाउम्मीदी और चिंता से ग्रसित हमारे नौजवानों को नशीले पदार्थों की लत लग रही है। यह स्थिति बहुत गंभीर है।

इसे भी पढ़ें: मीनाक्षी लेखी ने बारामुला में पहले साहित्य महोत्सव का उद्घाटन किया

प्रमुख खबरें

Sanjay Raut का दावा: Election Commission के खिलाफ Mumbai में उतरेगा संयुक्त विपक्ष

PM Narendra Modi 3 नवंबर को Baramati में करेंगे Prerna Sthal का उद्घाटन

पायलट पर भड़के ट्रंप-नेतन्याहू..मुस्लिम देश को उड़ाने का किया ऐलान!

IIT Bombay छात्र साहिल वाकोडे के पिता को Azad Maidan में प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली