How to Control Weight: बिना Gym जाए और सख्त Diet के घटेगा वजन, बस इन 5 आदतों को बनाएं Lifestyle का हिस्सा

By अनन्या मिश्रा | Feb 10, 2026

आज के समय में वजन कम करना एक मुश्किल काम है। अधिकतर लोग बढ़ते वजन के कारण परेशान रहते हैं। वहीं वजन कम करने के लिए तरह-तरह की डाइट और वर्कआउट फॉलो करते हैं। लेकिन इसके बाद भी वजन कम नहीं होता है, खासकर पेट की चर्बी। वेट लॉस के लिए शारीरिक मेहनत, समर्पण और मानसिक दृढ़ता की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप भी हेल्दी तरीके से वेट कम करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ महत्वपूर्ण टिप्स और आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Joint Pain: घुटनों के दर्द को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है Surgery का खतरा, पढ़ें ये Health Alert

हेल्दी डाइट है जरूरी

हेल्दी और फिट रहने के लिए प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और वसा से भरपूर डाइट लें। प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत करता है, वसा हार्मोनल असंतुलन के लिए जरूरी होता है और कार्बोहाइड्रेट्स ऊर्जा प्रदान करता है। ऐसे में डाइट में इन तीनों का संतुलन होना चाहिए। जिससे कि शरीर की सभी जरूरतें पूरी हो सकें। ज्यादा सख्त डाइट की बजाय हेल्दी और पौष्टिक खाना खाएं।

वर्कआउट है जरूरी

वर्कआउट के लिए आपको घंटों जिम में बिताने की जरूरत नहीं है। आप सप्ताह में 4-5 वर्कआउट सत्रों के साथ अपना वेट लॉस कर सकते हैं। लेकिन इन सत्रों में खुद को कड़ी मेहनत करने के लिए चुनौती दें। आप इस दौरान स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, लेग रेज और क्रंच जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आप अपने शरीर को टोन कर सकते हैं।

आराम है जरूरी

बता दें कि आराम करना भी उतना ही जरूरी होता है, जितना कि वर्कआउट करना। इससे मांसपेशियों की ठीक तरह से रिकवरी होती है। आराम का मतलब आलसी होने से नहीं है। आप इस दौरान बाहरी एक्टिविटी का आंनद उठा सकते हैं, नींद पूरी कर सकते हैं। इससे आपको अगले वर्कआउट के लिए ताजगी और ऊर्जा मिलेगी।

7-8 घंटे की नींद

स्वस्थ रहने के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। अगर आप 7-8 घंटे की नींद लेते हैं, तो मांसपेशियों की रिकवरी होती है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। इससे फैट लॉस में भी मदद मिलती है। इसलिए नियमित रूप से ऊर्जावान और सक्रिय बने रहने के लिए पर्याप्त और अच्छी नींद जरूर लेना चाहिए।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की मेडिकल रिपोर्ट जारी, डॉक्टरों ने बताया पूरी तरह फिट

Mann Ki Baat में PM Modi ने की एथलीट गुरिंदरवीर और अनिमेष से बात, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर दी बधाई

Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल

Badrinath National Highway पर लगा भारी जाम, ट्रैफिक संभालने के लिए टोकन गेट सिस्टम शुरू