नोवाक जोकोविच का ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूटा, ज्वेरेव ने दी शिकस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

तोक्यो। दुनिया के शीर्ष रैंकिंग के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का ओलंपिक के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में शुक्रवार को अलेक्जेंडर ज्वेरेव से हार कर गोल्डन स्लैम पूरा करने का सपना टूट गया। सर्बिया के इस खिलाड़ी को जर्मनी के ज्वेरेव ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद दो घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 1-6, 6-3, 6-1 से हराया। जोकोविच ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर गोल्डन स्लैम पूरा करने वाला पहला पुरुष खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रहे थे। वह इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन जीत चुके है जबकि यूएस ओपन का आयोजन होना बाकी है। एक ही साल में चारों ग्रैंड स्लैम के साथ ओलंपिक स्वर्ण जीतने को गोल्डन स्लैम कहते है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत