कर्नाटक में बाढ़ और बारिश से अब तक करीब 3,500 से 4,000 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2020

बेंगलुरू। राज्य के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने सोमवार को कहा कि एक प्रारंभिक आकलन के अनुसार कर्नाटक के कई हिस्सों में बाढ़ और मूसलाधार बारिश के कारण अभी तक 3,500 से 4000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र से तत्काल राहत की मांग करेगी। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण उनकी जगह अशोक और गृहमंत्री बासवराज बोम्मई देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये इसका आयोजन किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: बाढ़ से किसानों की फसलें चौपट, मुआवजा दे सरकार: कांग्रेस 

अशोक ने कहा ‘‘ हमारे अधिकारियों के आकलन के अनुसार अभी तक 3500 से 4000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है... यह पूरा आकलन नहीं है....अभी तक लगभग 80,000 एकड़ में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है, हमें अधिकारियों से सारी जानकारी मिल गई है, हम इसे प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे।’’’ प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह अभी केवल एक अनुमान है। बाढ़ से नुकसान बढ़ सकता है। हम एक तदर्थ राशि की मांग करेंगे जो तत्काल कदम उठाने और पर्याप्त सहायता प्रदान करने में मदद करे। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में बाढ़ का प्रकोप, 16 जिलों में 74 लाख से अधिक आबादी प्रभावित 

गृह मंत्री बोम्मई ने कहा कि प्रधानमंत्री को विभिन्न जिलों में बाढ़ की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हम प्रधानमंत्री को स्थिति से अवगत कराएंगे और अधिक राहत राशि हासिल करने की कोशिश करेंगे।’’ कर्नाटक के कई तटीय और आंतरिक क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश, बाढ़ व भूस्खलन से जानमाल का काफी नुकसान हुआ है।

प्रमुख खबरें

Cannes Film Festival 2024: 1976 में रिलीज हुई भारतीय फिल्म Manthan की स्क्रीनिंग में पहुंचे नसीरुद्दीन शाह, प्रतीक बब्बर सहित कई भारतीय कलाकार

आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर विराट कोहली बोले- मैं रोहित शर्मा से सहमत हूं...

Breaking: दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को हिरासत में लिया, CM हाउस से किया डिटेन

Manipur: 34 UNLF-P विद्रोहियों ने असम राइफल्स के सामने किया आत्मसमर्पण, पांच उग्रवादी भी गिरफ्तार