बाढ़ से किसानों की फसलें चौपट, मुआवजा दे सरकार: कांग्रेस

कांग्रेस

उन्होंने कहा कि इससे सरकार की लापरवाही उजागर होती है। लल्लू ने मांग की कि सरकार तत्काल प्रभाव से बाढ़ को आपदा घोषित करे और जन-धन की हानि के लिए मुआवजा घोषित करे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार से बाढ़ को आपदा घोषित कर इस कारण फसलें नष्ट होने से बर्बाद हुए किसानों को सहायता देने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को कहा कि बाढ़ के कारण बहराइच से लेकर बलिया तक स्थिति बहुत भयावह है। जगह-जगह तटबन्धों की दशा भी बेहद दयनीय है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की लापरवाही उजागर होती है। लल्लू ने मांग की कि सरकार तत्काल प्रभाव से बाढ़ को आपदा घोषित करे और जन-धन की हानि के लिए मुआवजा घोषित करे। उन्होंने कहा कि बाढ़ में अपार जन-धन की हानि हुई है। सरकार को तत्काल प्रभाव से पीड़ित जनता की मदद करनी चाहिए। गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आज़मगढ़ समेत कई जिलों में गन्ना और धान की फसल डूब गई है। कई जिलों में तेज बारिश से भी बहुत नुकसान हुआ है। वहां भी फसलें बर्बाद हो गईं हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़