तय मानसिकता से बाहर निकलने के लिये झटके लगने भी जरूरी थे: शास्त्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2020

क्राइस्टचर्च। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बेसिन रिजर्व में मिली करारी हार को टीम पर सही समय पर लगा झटका करार दिया जिससे वे शनिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में ‘खुले दिमाग’ से मैदान पर उतरेंगे और न्यूजीलैंड से अगले पांच दिन मिलने वाली चुनौतियों से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। 

इसे भी पढ़ें: इस IPL टीम की कप्तानी करने उतरेंगे डेविड वॉर्नर, शेयर किया विडियो

उन्होंने कहा, ‘‘यह सीखने का मौका है। आप जानते हैं कि न्यूजीलैंड किस तरह की रणनीति अपना रहा है और अब आप तैयार हैं। आपको किस तरह की परिस्थितियों का सामना करना है और आपके पास इनसे पार पाने के लिये उचित रणनीति होनी चाहिए। यह अच्छा सबक है और मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी इस चुनौती के लिये तैयार होंगे। ’’

इस हार से भारतीय टीम निश्चित तौर पर आहत हुई है लेकिन शास्त्री ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट अब भी उनकी टीम के लिये प्राथमिकता में रहेगा जबकि अगले दो वर्षों में इसके बाद टी20 का नंबर रहेगा जबकि वनडे आखिर में होगा। इसका कारण 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और लगातार दो टी20 विश्व कप हैं। 

शास्त्री ने कहा, ‘‘मैं वनडे और टेस्ट क्रिकेट को एक तरह से नहीं आंकता क्योंकि वे पूरी तरह से भिन्न है। अभी वनडे क्रिकेट हमारे लिये सबसे कम प्राथमिकता वाला प्रारूप है। इसका कारण अगले दो वर्षों का कार्यकम है। हमारा सबसे अधिक ध्यान टेस्ट क्रिकेट और फिर टी20 क्रिकेट पर है। ’’

इसे भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा झटका, इस खिलाड़ी की चोट से बढ़ी टेंशन

भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर है और शास्त्री ने कहा कि केवल एक हार से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने आठ मैच (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो, बांग्लादेश के खिलाफ दो और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक) खेले हैं और उनमें से सात में जीत दर्ज की है। एक हार से घबराने की कतई जरूरत नहीं है। टीम में कोई इस तरह से सोच भी नहीं रहा है। ’’

शास्त्री ने पूछा गया कि टीम विदेशों में क्यों संघर्ष करती है, उन्होंने कहा, ‘‘यह लाल गेंद की क्रिकेट है। लाल और सफेद गेंद की परिस्थितियां पूरी तरह भिन्न होती है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में लाल गेंद से खेलना पूरी तरह भिन्न होता है जहां की परिस्थितियां लगभग समान हैं। किसी भी टीम को तालमेल बिठाने में समय लगेगा। हम यहां कोई बहाना नहीं बना रहे हैं। पहले टेस्ट मैच में हमें करारी हार मिली। ’’

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका