लाउडस्पीकर का मुद्दा हमेशा के लिए खत्म करना होगा, व्यापक समर्थन की जरूरत : राज ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि (मस्जिदों पर लगे) लाउडस्पीकर के मुद्दे को स्थायी रूप से समाप्त करना होगा लेकिन इसके लिए लोगों के व्यापक समर्थन की जरूरत होगी। राज ठाकरे ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट एक पत्र में कहा कि मनसे द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद लाउडस्पीकर एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया।

इसे भी पढ़ें: सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

उन्होंने पत्र में कहा, हमें लाउडस्पीकर के मुद्दे को स्थायी तौर पर समाप्त करना होगा। आपको केवल यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि मेरा यह पत्र उन क्षेत्रों में हर घर तक पहुंचे जहां आप लोग रहते हैं। हमें अपनी मांग (लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध) के लिए लोगों के व्यापक समर्थन की जरूरत है।’’ मनसे की दलील है कि उसका लाउडस्पीकर अभियान धार्मिक से कहीं अधिक सामाजिक है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा