चचेरे भाई-बहिन के बीच प्रेम प्रसंग बनी आत्महत्या की वजह, दोनों फांसी के फंदे पर झूले

By दिनेश शुक्ल | Jan 05, 2021

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में चचेरे भाई- बहिन ने प्रेम प्रसंग के चलते मौत को गले लगा लिया।  जिले के बाजना थाना क्षेत्र के करबलखोरा गांव के जंगल में बीती रात 16 वर्षीय काली पुत्री लक्ष्मण डोडियार तथा उसके चचेरे भाई 19 वर्षीय पंकेश पुत्र रमेश डोडियार ने प्रेम प्रसंंग के चलते पेड़ पर फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इसे भी पढ़ें: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को 21 साल जेल एवं जुर्माने की सजा

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात की है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों मृतकों के शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे थे। जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर इस पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की और उसके चचेरे भाई के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग को लेकर घर में तनाव की स्थिति थी। परिजन दोनों के बीच चल रहे इस प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज थे और दोनों को कई बार समझाने की कोशिश भी की गई थी। वही परिजनों के दबाव के चलते दोनों ने आत्महत्या करने का यह फैसला किया। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय